नमस्ते दोस्तों, मैं कबीर तनेजा, और ये है बेटा, ऑफिस कैसा था। आज सुबह एक मेल आया जिसका सब्जेक्ट था फन फ्राइडे, और उसके नीचे लिखा था, उपस्थिति अनिवार्य। अब आप मुझे बताइए, जिस मज़े के लिए रजिस्टर लगे, वो मज़ा है या हाज़िरी? HR की दीदी सबको गोल घेरे में खड़ा करेंगी, एक एक का नाम लेंगी, और कहेंगी, कुछ करके दिखाओ। मैं एक्सेल में काम करता हूं, मैं क्या करके दिखाऊं, वीलुकअप? ऊपर से मम्मी को पता चला कि ऑफिस में पार्टी है, तो उन्होंने पूछा, लड़की भी होगी ना वहां। आज हम ये सब देखेंगे, और एक श्रोता की कहानी भी, जिसके बॉस ने अंताक्षरी में तीन घंटे तक हार नहीं मानी। चाय ले आइए, और वापस मत जाइए। आप सुन रहे हैं Witspeak Podcasts पर!