नमस्ते दोस्तों, मैं सिद्धार्थ बहेती और आप सुन रहे हैं किराना से कंपनी तक। पिछले एपिसोड के बाद बहुत से लोगों ने एक ही सवाल पूछा, दुकान ऑनलाइन कैसे लाएं। तो आज हम सूरत में हैं, एक साड़ी व्यापारी के साथ, जिन्होंने 2020 में सिर्फ व्हाट्सऐप पर 30 ग्राहकों को फोटो भेजकर शुरुआत की थी। आज उनके आधे ऑर्डर ऑनलाइन आते हैं। लेकिन बीच में एक ऐसा साल भी आया जब एक बड़े प्लेटफॉर्म ने कमीशन और रिटर्न में उनका पूरा मुनाफा खा लिया, और वे बंद करने की सोचने लगी थीं। आज वे पूरा हिसाब खोलकर बताएंगी, क्या काम किया, क्या नहीं, और अब ऑर्डर कहां से आते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन जाने की सोच रहे हैं, तो यह एपिसोड पहले सुन लीजिए। आप सुन रहे हैं Witspeak Podcasts पर।